[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा रंगारंग कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय बलदेव साहू मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

रंगारंग कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय बलदेव साहू मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

0
रंगारंग कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय बलदेव साहू मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

लोहरदगा में पहली बार दिखा ऐसा नजारा, लोग हुए दीवाने जिले के लिए यह टूर्नामेंट ऐतिहासिक क्षण है : धीरज प्रसाद 13 फरवरी तक चलेगा टूर्नामेंट लोहरदगा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन और साहू परिवार के बैनर तले आईपीएल के तर्ज पर चार दिवसीय बलदेव साहू मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया. जिसमें मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू , समाजसेवी उदय शंकर साहू, डीसी कुमार ताराचंद, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एसपी सादिक अनवर रिजवी,निशा उरांव सहित अन्य लोगों ने राय साहब बलदेव साहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित किया. मौके पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा के लिए यह टूर्नामेंट ऐतिहासिक क्षण है, जो छोटे पर्दे पर बड़ा धमाल साबित होगा. क्रिकेट का यह महाकुंभ को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है. सभी के सहयोग से इतना बड़ा आयोजन हर साल किया जाता है. हर बार कुछ अलग अंदाज होता है.यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है. हमारा एक ही लक्ष्य है यहां के खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना. उन्होने कहा कि सभी लोग इस आयोजन का आनंद शांति पूर्ण माहौल में उठायें. मौके पर डीसी डॉ कुमार ताराचंद ने कहा कि यह आयोजन यादगार होगा. यह बड़ा आयोजन है जो यहां पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है इसके लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू एवं साहू परिवार बधाई का पात्र हैं. डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह ने कहा कि यह आयोजन अविस्मरणीय है और लोहरदगा जैसे शहर में ऐसा आयोजन सराहनीय है और इसकी जितनी तारिफ की जाये, कम है. एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि राज्यसभा के सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित यह चार दिवसीय कार्यक्रम अद्भुत है .उदघाटन समारोह के मौके पर जो रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया यह अदभुत रहा. यहां कलाकारों द्वारा जो प्रस्तुति दी गयी. वह अविस्मरणीय है .इस मौके पर अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज रसियन बैंड के द्वारा किया गया .इसके अलावा लेजर शो, फायर शो जैसे कई इवेंट आयोजित किये गये, जिन्हें देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गये. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. बाक्स में 10 फरवरी को सुबह 9 बजे से मैच का शुभारंभ होगा. शुभारंभ मैच का प्रमुख चेहरा भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह होंगी. झारखंड के अलग अलग जगहों से कुल आठ टीम बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट मैच खेलेगी. बाक्स में मैच के दौरान झारखंड सरकार के चेहरे भी शामिल होंगे. अंतिम दिन 13 फ़रवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग भी शामिल होंगे. इनके बीच भी मैच खेले जायेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel