[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा कैरो में आवास प्लस योजना की सूची स्वीकृत

कैरो में आवास प्लस योजना की सूची स्वीकृत

0
कैरो में आवास प्लस योजना की सूची स्वीकृत

कैरो. पंचायत सभागार में बुधवार को ग्राम प्रधान वीरेंद्र उरांव की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इसमें आवास प्लस योजना के जियोटैग लाभुकों की सूची का सत्यापन हुआ. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष लाभुकों के नाम पढ़कर सुनाये गये. साथ ही अयोग्य लोगों के नाम सूचीबद्ध होने पर आपत्ति दर्ज कराने को कहा गया, लेकिन ग्रामीणों ने किसी भी नाम पर कोई आपत्ति नहीं जतायी. इसके बाद ग्रामसभा द्वारा सभी नामों को सर्वसम्मति से स्वीकृति दे दी गयी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी किशोर उरांव, आवास समन्वयक दिनेश कुमार, मुखिया वीरेंद्र महली, पंचायत सचिव पवन कुमार, रामपाल, बाबूलाल उरांव, विजय पांडेय, सुमन सोनी, कलीम अंसारी और संदीप लोहरा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. मोदी का 12 साल का कार्यकाल देश के लिए अमृत काल

लोहरदगा. भाजपा नेता दीपक सर्राफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल को देश में प्रगति, सुशासन और विश्व में भारत की अग्रणी भूमिका का अमृत काल बताया. उन्होंने जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान, किसान सम्मान योजना, मुद्रा योजना और एक्सप्रेसवे निर्माण जैसे दूरगामी कदमों का जिक्र किया. श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण और कश्मीर को मुख्यधारा में लाने के फैसले का उल्लेख किया. सर्राफ ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, कैशलेस अर्थव्यवस्था और आतंकवाद व उग्रवाद पर लगाम ने देश को मजबूत किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel