[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा सरना स्थल में चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया गया

सरना स्थल में चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया गया

0
सरना स्थल में चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया गया

लोहरदगा. आदिवासी अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने लोहरदगा कचहरी मोड देशवाली में स्थित सरना स्थल में चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य सांसद निधि से करवाया. जिसका उदघाटन सांसद ने किया. सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि सरना स्थल आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का जीवंत केंद्र है. इसकी सुरक्षा और संरक्षण हम सबका सामूहिक दायित्व है. चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से इसकी पवित्रता और पहचान अक्षुण्ण बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा आदिवासी जीवन का मूल आधार है. यदि ये सुरक्षित रहेंगे, तभी हमारी संस्कृति और अस्तित्व सुरक्षित रहेगा. उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आएं.उन्होंने यह भी कहा कि सरना स्थल केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, पारंपरिक निर्णय और सामुदायिक एकता का केंद्र भी है. यहां समाज के महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन होता है. कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने सांसद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम आदिवासी अस्मिता को नई मजबूती प्रदान करेगा। मौके पर मणि उरांव ,रघु उरांव ,मुखिया राजू उरांव ,जलेश्वर उरांव,बिरसा उरांव,लक्ष्मी नारायण भगत, सोमदेव उरांव,सोमे उरांव ,फूलचंद उरांव, मुकेश उरांव ,महादेव उरांव ,विनोद उराव वीरेंद्र खेरवार, संदीप उरांव, विनय उरांव सहित अनेक लोगों उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel