[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा 4788 छात्र-छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति, उपायुक्त ने दी स्वीकृति

4788 छात्र-छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति, उपायुक्त ने दी स्वीकृति

0
4788 छात्र-छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति, उपायुक्त ने दी स्वीकृति

लोहरदगा. उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थियों की संख्या को मंजूरी दी गयी. समिति ने सर्वसम्मति से 1,399 प्री-मैट्रिक और 3,389 पोस्ट मैट्रिक छात्र-छात्राओं के नामों का अनुमोदन किया. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को छात्रवृत्ति प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप और जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे. इस निर्णय से जिले के कुल 4,788 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा. अविराम स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित

कुड़ू. अविराम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शनिवार को वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. इस मौके पर विद्यालय के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों के कठोर परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है. उन्होंने हर्ष जताते हुए कहा कि यह संस्थान प्रखंड का प्रथम सीबीएसइ एफिलिएटेड स्कूल बन चुका है. घोषित परिणाम में नर्सरी से छाया कुमारी (95%), यूकेजी से पल्लवी कुमारी (96%), कक्षा द्वितीय से अनामिका कुमारी (95%) और कक्षा षष्ठ से अंकित कुमार (94%) ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया. मौके पर प्रधानाचार्य प्यारी, शशि, चीनीवास, सुनीता, रौशन, शबनम, काजल, संगीता, पूजा, प्राची, अफसाना, तारामणी, बबीता, खुशबू, अनुषा, खालिदा, शुभम, प्रीति समेत अन्य शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel