[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा नि:शुल्क शिक्षा को लेकर 22 आवेदन सही पाये गये

नि:शुल्क शिक्षा को लेकर 22 आवेदन सही पाये गये

0
नि:शुल्क शिक्षा को लेकर 22 आवेदन सही पाये गये

लोहरदगा. परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा सोरेंग की अध्यक्षता में आयोजित निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(ग) के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु नामांकन की बैठक अभिलाषा सभाकक्ष में आयोजित की गई. उक्त बैठक में सचिव सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिजीत कुमार, प्रभाग प्रभारी आकाश कुमार, प्रभारी एसीपी गुलाम अशरफ़ अंसारी, बीआरपी सीमा शर्मा, अम्बिका शरण पांडेय, सीआरपी, सुशील रजक,जीतेन्द्र मित्तल उपस्थित हुए. साथ ही आवेदक के अभिभावकों भी उपस्थित थे. बैठक में सचिव सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिजीत कुमार द्वारा सभी उपस्थित माता-पिता, अभिभावकों को उक्त अधिनियम और विभागीय निदेश की विस्तृत जानकारी दिया गया. मौके पर डीएवी में कुल वैध 22 आवेदन प्राप्त हुआ. जिसमें कुल 8 बच्चों का नामांकन लिया जाना है. जिसमें आरक्षित अभिवंचित समुदाय से 3 बच्चों का सर्व सम्मति से नामांकन हेतु चयन किया गया. शेष 5 हेतु लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया. साथ ही 8 बच्चों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई गई है. सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर हेतु कुल वैध 12 आवेदन पत्रों पर विचार करते हुए सभी आवेदित बच्चों के नामांकन हेतु सहमति प्रदान की गई. इसी तरह संत लॉरेंस,झीको चट्टी, संत चार्ल्स, जांगी, कूड़ु, संत अन्ना बालिका मध्य विद्यालय, पतरातोली,लोहरदगा और अविराम पब्लिक स्कूल टीको कूड़ु हेतु प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel