[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में 198 विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी

सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में 198 विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी

0
सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में 198 विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी

सेन्हा़ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. मंगलवार से शुरू हुई इस परीक्षा के पहले दिन गणित विषय का पेपर हुआ. परीक्षा केंद्र पर उपायुक्त के निर्देशानुसार सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे. शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा : जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक अवनीश चंद्र झा ने बताया कि सीबीएसइ द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल, लोहरदगा के विद्यार्थियों के लिए इस विद्यालय को केंद्र आवंटित किया गया है. प्रथम दिन कुल पंजीकृत 199 छात्र-छात्राओं में से 198 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा. उन्होंने बताया कि दंडाधिकारी और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न करायी गयी. इस दौरान जेइ सह दंडाधिकारी सूरज कुमार और एसआइ प्रदीप कुमार यादव दल-बल के साथ तैनात थे. विद्यार्थियों के खिले चेहरे : छात्रा आराध्या सिंह ने कहा कि प्रश्न पत्र बहुत अच्छा था.परीक्षा देने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई गणित विषय में अच्छे अंक प्राप्त होंगे. छात्र अनुराग कुमार ने कहा कि पढ़ाई के अनुरूप ही प्रश्न था. इसके कारण गणित की परीक्षा में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई. छात्रा अवन्या प्रिया ने बताया कि गणित की परीक्षा बहुत ही अच्छी गयी है़ प्रश्न बहुत ही सरल था. विद्यालय में शिक्षकों द्वारा बताया गया ही प्रश्न आया था. जिससे परीक्षा देने में काफी आसानी हुई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel