[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार बाइक से गिरकर युवक की मौत

बाइक से गिरकर युवक की मौत

0
बाइक से गिरकर युवक की मौत

बालूमाथ़ बारियातू प्रखंड क्षेत्र के बारियातु-फुलसु मार्ग पर डाढ़ा सरकारी विद्यालय के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान शंकर उरांव (29 वर्ष) पिता बिरदा उरांव (ग्राम डाढ़ा, बारियातू) के रूप में की गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉक्टर अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि युवक डाढ़ा ग्राम से अपने दोस्त के यहां से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

मनिका. एनएच-75 पर थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के पास शुक्रवार को पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में जिले के बरवाडीह प्रखंड के बढ़नियां गांव निवासी कोमल टोपनो (27 ) की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप वाहन लातेहार से पलामू की ओर जा रही थी. वहीं कोमल टोपनो बरवाडीह से तेहार की ओर आ रहे थे. इसी दौरान डिग्री कॉलेज के पास दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गयी. जिसमें कोमल टोपनो गंभीर से रूप से घायल हो गया़ उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ क्षितिज कुजूर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रेफर कर दिया. रांची ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel