[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मी व ग्रामीणों का आंदोलन तेज, दी चेतावनी

कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मी व ग्रामीणों का आंदोलन तेज, दी चेतावनी

0
कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मी व ग्रामीणों का आंदोलन तेज, दी चेतावनी

चंदवा. चकला-बाना गांव स्थित अभिजीत ग्रुप पावर प्लांट को रेशमी मेटालिक कंपनी की ओएएसपीएल प्रबंधन द्वारा अधिग्रहण के बाद स्थानीय ग्रामीणों और मैनपावर कर्मियों का असंतोष फिर से उभर आया है. रविवार से प्लांट गेट पर अनिश्चितकालीन आंदोलन तेज हो गया. करीब 40 डिग्री तापमान में भी प्रभावित ग्रामीण और कर्मी एक घंटे तक जोरदार विरोध करते रहे. आंदोलनकारियों ने कंपनी प्रबंधन पर वादाखिलाफी, लंबित भुगतान और विस्थापित परिवारों की अनदेखी का आरोप लगाया. उनका कहना है कि परियोजना से जुड़े स्थानीय लोगों को केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिला प्रशासन को सूचना देकर कंपनी का संचालन पूरी तरह ठप करा दिया जायेगा.

रविवार को बैठक के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और कर्मी प्लांट गेट पर एकत्रित हुए. सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और आंदोलनकारियों को समझा-बुझाकर स्थिति शांत करने की कोशिश की. हालांकि, विरोध के दौरान कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई और अधिकारों की मांग उठायी गयी. ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने उत्पादन कार्यों को प्राथमिकता दी, लेकिन स्थानीय हितों की अनदेखी की. समाचार लिखे जाने तक कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी. यह संघर्ष स्थानीय विकास और समुदाय के अधिकारों के बीच संतुलन की चुनौती को उजागर करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel