[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार वोट डालने में पुरुषों से आगे निकली महिलाएं

वोट डालने में पुरुषों से आगे निकली महिलाएं

0
वोट डालने में पुरुषों से आगे निकली महिलाएं

चंद्रप्रकाश सिंह, लातेहार :लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में चतरा लोकसभा का चुनाव 20 मई को संपन्न हो गया. चतरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लातेहार जिले का मनिका और लातेहार विधानसभा क्षेत्र आता है. मनिका विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं. यहां कुल 260203 मतदाता है, इसमें 130573 पुरुष व 129630 महिला मतदाता हैं. लातेहार विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है. यहां कुल 306938 मतदाता हैं, इसमें 155350 पुरुष व 151588 महिला मतदाता हैं. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में लातेहार जिले से महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है. इस लोकसभा चुनाव में जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही हाल रहा है. मनिका विधानसभा क्षेत्र के बरवाडीह प्रखंड में इस लोकसभा चुनाव में कुल 46809 लोगों ने मतदान किया है, जिसमें 22327 पुरुष व 24482 महिला मतदाताओं ने मतदान किया है. इसी प्रकार मनिका प्रखंड में 49492 ने मतदान किया, जिसमें 23546 पुरुष व 25896 महिला, गारू प्रखंड में 15692 ने मतदान किया, जिसमें 7409 पुरुष व 8283 महिला, महुआडांड प्रखंड में 35448 ने मतदान किया, जिसमें 17261 पुरुष व 18187 महिला तथा लातेहार प्रखंड के पांच पंचायत में 18401 लोगों ने मतदान किया, जिसमें 8830 पुरुष व 9571 महिला मतदाता शामिल है. लातेहार विधानसभा की बात करे, तो कुल 204912 लोगों ने मतदान किया है. वहीं हेरहंज प्रखंड में 7577 पुरुष व 8633 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. इसी प्रकार बारियातू प्रखंड में 15013 पुरुष व 16544 महिला, बालूमाथ प्रखंड में 23122 पुरुष व 24337 महिला, लातेहार प्रखंड में 27449 पुरुष व 29229 महिला तथा चंदवा प्रखंड में 25629 पुरुष व 27409 महिला मतदाताओं ने मतदान किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel