[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार मानसिक रूप से बीमार युवक को बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने पीटा

मानसिक रूप से बीमार युवक को बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने पीटा

0
मानसिक रूप से बीमार युवक को बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने पीटा

बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र के शेरेगड़ा गांव में सोमवार की देर रात बच्चा चोर समझ कर एक युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दिया. घटना की सूचना के बाद बालूमाथ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया. जानकारी के अनुसार युवक गणेशपुर के चमरेगा गांव निवासी रूपू उरांव के घर मेहमान के रूप में आया था. इसी दौरान सोमवार की शाम शेरेगड़ा गांव में एक दुकान में पहुंचकर आधार कार्ड बनाने की बात कह रहा था. उसकी बातचीत सुनकर आसपास खड़े लोगों को उसपर बच्चा चोर का शक हो गया. उसे पकड़ लिया. उसके साथ मारपीट भी की. इसमें उक्त युवक घायल हो गया. वहीं, घायल के परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उसका इलाज रांची के कांके से चल रहा है. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार एक युवक को बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया था. पुलिस की तत्परता से उसे सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने आम लोगों से ऐसा नहीं करने की अपील की है. स्पष्ट कहा कि कानून हाथ में ना लें, वर्ना कड़ी कार्रवाई होगी. ऐसी कोई भी सूचना पहले पुलिस को दें. बगैर जानकारी मारपीट गलत है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel