[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार डीटीओ के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान

डीटीओ के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान

0
डीटीओ के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान

बालूमाथ. उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में बालूमाथ थाना चौक के समीप मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले दुपहिया चालकों की जांच की गयी. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 38 बाइक चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया. साथ ही सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया. इसके पूर्व डीटीओ उमेश मंडल ने बालूमाथ बस स्टैंड एवं थाना चौक का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला परिषद बस पड़ाव में भारी वाहनों के खड़े होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त चेतावनी दी. कहा कि परिसर में किसी भी परिस्थिति में भारी वाहन खड़ा नहीं किया जाए इसका ध्यान रहे. उन्होंने कहा कि सभी बसों का संचालन एवं ठहराव केवल जिला परिषद बस स्टैंड से ही किया जाये. नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ सरकारी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जायेगा. निरीक्षण के दौरान बस पड़ाव परिसर में खड़े चार भारी वाहनों का मौके पर ही ऑनलाइन चालान काटा गया. वहीं सड़क पर बस रोककर सवारियों को चढ़ाने एवं उतारने वाले छह बसों पर भी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन चालान किया गया. जिला परिवहन कार्यालय की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel