[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार बड़े भाई की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

बड़े भाई की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

0
बड़े भाई की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

महुआडांड़. थाना क्षेत्र के पोटमाडीह गांव (खजूरतल्ला) में गत गुरुवार की शाम कामिल बेक की टांगी मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर हत्याकांड में शामिल दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में थाना कांड संख्या 30/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. इस दल ने लगातार अभियान चलाकर दो आरोपियों उदाल बेक (35 वर्ष) और मैथ्यूस बेक (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. हालांकि, मुख्य आरोपी और मृतक का छोटा भाई पोलिकार्प बेक अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किये हैं. जब्त सामानों में मृतक का खून लगा गमछा, खून लगी मिट्टी तथा हत्या में प्रयुक्त टांगी और डंडा शामिल हैं. फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

चंदवा. न्यायालय के आदेश पर चंदवा पुलिस ने थाना कांड संख्या 100/25 के प्राथमिक अभियुक्त सूरज उरांव उर्फ कोड़े उरांव के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी गिरफ्तारी के डर से लंबे समय से फरार चल रहा है. पुलिस रविवार को आरोपी के पैतृक गांव बरवाटोली पहुंची और उसके घर पर ढोल बजाकर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया. इस दौरान ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश और आरोपी की फरारी की जानकारी दी गयी. पुलिस ने आरोपी के घर के अलावा बरवाटोली बाजार में भी इश्तेहार की प्रति चिपकायी, ताकि उसकी गिरफ्तारी में सहयोग मिल सके. पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की फरारी के कारण यह कार्रवाई की गयी है. इस अभियान में पुअनि रितेश कुमार तिग्गा सहित कई पुलिस जवान मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel