[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार ब्लीचिंग पाउडर लोड ट्रक में लगी आग, जलकर खाक

ब्लीचिंग पाउडर लोड ट्रक में लगी आग, जलकर खाक

0
ब्लीचिंग पाउडर लोड ट्रक में लगी आग, जलकर खाक

चंदवा़ एनएच-75 स्थित चंदवा थाना अंतर्गत सिकनी गांव के समीप चंदवा और लातेहार के सीमाने पर खड़ी एक ट्रक में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गयी. ट्रक संख्या (ओडी04के-3839) में आग लगने के बाद एनएच पर यात्रा करनेवालों में अफरा-तफरी मच गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. घटना के बाद चालक शिवा महापात्रा तथा आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, पर वे असफल रहे. इसके बाद लातेहार से अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ पहुंची. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, पर तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था. ट्रक चालक शिवा महापात्रा ने बताया कि वाहन में ब्लीचिंग पाउडर लदा था. वह ब्लीचिंग पाउडर लेकर रेणुकूट से ओडिशा जा रहा था. यहां वाहन रोककर वह शौच करने के लिए गया था. शॉर्ट सर्किट से ट्रक में आग लगने की बात कही जा रही है. घटना के दौरान कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था. घटना की जानकारी मिलने पर चंदवा थाना पुलिस भी यहां पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया. इस दौरान काफी संख्या के आसपास के लोग मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel