[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार ट्रक ने सब्जी दुकानदार को धक्का मारा, गंभीर

ट्रक ने सब्जी दुकानदार को धक्का मारा, गंभीर

0
ट्रक ने सब्जी दुकानदार को धक्का मारा, गंभीर

बालूमाथ. रांची-चतरा मुख्य पथ पर बालूमाथ थाना चौक के समीप बुधवार रात एक ट्रक ने सब्जी दुकानदार को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला. हादसे में सब्जी दुकानदार का दाहिना पैर बुरी तरह कुचल गया. जानकारी के अनुसार सब्जी दुकानदार उमेश साव (पिता भुनु साव) बुधवार की रात अपनी दुकान से निकलकर सड़क किनारे खड़े था. इसी दौरान ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. उनका दाहिना पैर बुरी तरह कुचल गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल उमेश साव को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया.

बाइक से गिर कर तीन युवक घायल

महुआडांड़. चंपा गांव से प्रखंड मुख्यालय आने के दौरान बाइक से गिर कर तीन युवक घायल हो गये. घायलों में सुशील टोप्पो, साधना बैग व आनंद बैग के नाम शामिल हैं. तीनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel