[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सर्वोपरि है

शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सर्वोपरि है

0
शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सर्वोपरि है

लातेहार ़ उपायुक्त संदीप कुमार ने मंगलवार को जिला सहकारिता एवं ग्रामीण कार्य प्रमंडल (आरइओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दोनों विभागों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, लंबित मामलों और संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उपायुक्त ने कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए कार्यालयों में समय पालन और कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने परिसर की साफ-सफाई और आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया. किसानों के मामलों का त्वरित निष्पादन करें : जिला सहकारिता कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सहकारी समितियों से जुड़े कार्यों और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों एवं लाभुकों से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो. योजनाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं : वहीं, ग्रामीण कार्य प्रमंडल कार्यालय में उपायुक्त ने चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति देखी. उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी प्रक्षेत्रीय योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करायें. उपायुक्त ने कहा कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सर्वोपरि है. सभी अधिकारी व कर्मी आमजन के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें. मौके पर कई जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel