महुआडांड़. थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पहली गिरफ्तारी थाना कांड संख्या 71/21 के आरोपी जावेद अंसारी की हुई. पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2021 के लूट मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी. वहीं, थाना कांड संख्या 18/25 के मामले में ओरसा उग्रवादी हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी राजू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
