[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार नदी में ट्रैक्टर का ट्रॉली छाेड़कर भागा चालक

नदी में ट्रैक्टर का ट्रॉली छाेड़कर भागा चालक

0
नदी में ट्रैक्टर का ट्रॉली छाेड़कर भागा चालक

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के चुरिया गांव स्थित औरंगा नदी के समीप अवैध रूप से बालू का उठाव ट्रैक्टर से किया जा रहा था. बालू उठाव किये जाने की जानकारी ग्रामीणों काे मिली. इसके बाद ग्रामीणों ने खनन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर खनन विभाग की टीम छापामारी करने औरंगा नदी जाने लगी. तभी इसकी भनक ट्रैक्टर के मालिक को हो गयी. ट्रैक्टर के मालिक ने आनन-फानन में ट्रैक्टर चालक को नदी से तुरंत ट्रैक्टर लेकर भागने को कहा. लेकिन ट्रैक्टर के ट्रॉली में बालू लोड था. इस कारण वह नदी से नहीं निकल सका. किसी तरह बालू नदी में ही पलट कर चालक ट्रॉली छोड़कर भाग गया. इसके बाद खनन विभाग की टीम ने ट्रॉली को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. विभाग ट्रैक्टर के मालिक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. लेकिन अब तक मालिक की पहचान नहीं हो सकी है. सभी पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ें

लातेहार. जिला समाहरणालय के सभागार में डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. इसका उद्देश्य आजीविका से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का आकलन और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था. बैठक में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के गठन, ग्राम संगठन, महिला सशक्तीकरण, बैंक लिंकेज, रिवॉल्विंग फंड, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार सृजन की विस्तृत समीक्षा की गयी. डीडीसी ने निर्देश दिया कि सभी पात्र परिवारों को एसएचजी से जोड़ा जाये तथा उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया जाये. उन्होंने बैंक लिंकेज की प्रगति में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया. मौके पर जेएसएलपीएस डीपीएम संतोष कुमार सहित कई कर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel