[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार Latehar News: रांची के सिल्ली से रेस्क्यू कर लाये गये बाघ को पीटीआर में छोड़ा गया

Latehar News: रांची के सिल्ली से रेस्क्यू कर लाये गये बाघ को पीटीआर में छोड़ा गया

0
Latehar News: रांची के सिल्ली से रेस्क्यू कर लाये गये बाघ को पीटीआर में छोड़ा गया
बाघ को पीटीआर में छोड़े जाने के बाद प्रसन्न मुद्रा में वन विभाग के कर्मी. फोटो : प्रभात खबर

Tiger Rescued from Silli Released in PTR| लातेहार, चंद्रप्रकाश सिंह: रांची के सिल्ली के मारदु गांव से रेस्क्यू किये गये बाघ को पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में छोड़ दिया गया है. बुधवार देर रात बाघ को रांची से विशेष वाहन से पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके में लाया गया. गुरुवार सुबह 7:00 बजे के करीब काफी मेहनत के बाद पलामू टाइगर रिजर्व इलाके में उसे छोड़ा गया. जिस इलाके में बाघ को छोड़ा गया है, सुरक्षा कारणों से उसका लोकेशन जारी नहीं किया जा रहा है. बाघ को लाये जाने से पहले पलामू टाइगर रिजर्व ने सारी तैयारी कर रखी थी.

सिल्ली के मारदु गांव से बाघ को किया गया रेस्क्यू

पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक कुमार आशीष और प्रजेशकांत जेना के नेतृत्व में बाघ को जंगल में सुरक्षित तरीके से छोड़ दिया गया है. रांची के सिल्ली के मारदु गांव में पूरनचंद महतो के घर से बुधवार को वन विभाग की टीम ने बाघ का रेस्क्यू किया था. बाद में बिरसा मुंडा जू में डॉक्टरों की टीम ने बाघ के स्वास्थ्य की जांच की थी. इसके बाद उसे पलामू टाइगर रिजर्व लाया गया था.

पलामू टाइगर रिजर्व का ही है रेस्क्यू किया गया बाघ

सिल्ली से रेस्क्यू किया गया बाघ पलामू टाइगर रिजर्व का ही है. यह बाघ वर्ष 2023 में पलामू टाइगर रिजर्व के पलामू किला इलाके में देखा गया था. वर्ष 2023 के बाद यह हजारीबाग, चतरा के बाद गुमला होते हुए बंगाल सीमा तक पुरुलिया में गया था. वापस लौटने के दौरान यह काफी दिनों तक खूंटी के इलाके में रहा. खूंटी के बाद पलामू टाइगर रिजर्व के रास्ते में आबादी के कारण यह सिल्ली की तरफ चला गया था. सिल्ली में यह एक किसान के घर में घुस गया था, जहां से उसे रेस्क्यू कर वापस पीटीआर में छोड़ दिया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में सबसे अधिक भ्रमण करने वाला है यह बाघ

पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि नर बाघ की उम्र 5 साल है. इसका वजन 200 किलोग्राम है. उन्होंने बताया कि यह बाघ झारखंड में सबसे अधिक भ्रमण करने वाला है. उन्होंने बताया कि पीटीआर के बाद यह चतरा, लावालौंग, गुमला, लोहरदगा, रांची और खूंटी का भ्रमण कर चुका है. बाघ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है. उन्होंने बताया कि बाघ की निगरानी वन कर्मियों द्वारा की जा रही है. बाघ पूरी तरह स्वस्थ्य है. मौके पर डॉ सुनील और डॉ जाफर, रेंजर उमेश कुमार दुबे, अजय टोप्पो, वनपाल संतोष कुमार सिंह, विपिन कुमार, पंकज पाठक, विवेक विशाल, चंदन कुमार, रामकुमार और कृपाल भगत उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

LPG Gas Cylinder Price Today: आज 26 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

धमाके ही धमाके, हर पल लगता कि आज हम सब मारे जायेंगे, ईरान से लौटी जोया रिजवी ने बतायी दहशत की कहानी

सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Previous article Bihar News: बिहार में कल 400 से अधिक पंचायत भवनों का होगा निरीक्षण, 11 टीमें गठित
Next article Shilpa Shetty Secret Drink: शिल्पा शेट्टी हर सुबह पीती हैं ये जादुई ड्रिंक, जानिए क्या है इसका हेल्थ फॉर्मूला
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel