महुआडांड़़ प्रखंड के परहाटोली पंचायत के नगर प्रतापपुर गांव स्थित अनजान शाह दाता के मजार पर रविवार की रात कव्वाली मुकाबला सह उर्स मुबारक का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, एसडीएम विपिन कुमार दुबे एवं डीएसपी शिवपुजन बहेलिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान उर्स कमेटी ने सभी अतिथियों का बैच लगाकर तथा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. मौके पर विधायक ने बाबा के मजार पर चादर चढ़ाकर क्षेत्र की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी. कार्यक्रम में मुंबई से आये मशहूर कव्वाल नईम साबरी और प्रसिद्ध गायिका शिफा परवीन ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया. दोनों कलाकारों की सूफियाना कव्वालियों ने माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया. इससे पूर्व चादरपोशी की रस्म अदा की गयी. चादर को धूमधाम के साथ प्रखंड के बाजार, शास्त्री चौक, बिरसा चौक, रामपुर और विश्रामपुर होते हुए जुलूस के रूप में अंजान शाह दाता के मजार तक लाया गया. इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने विधिवत चादरपोशी की. कमेटी द्वारा लंगर का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने किया. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मो मुस्तकिम, आजाद अहमद, इफ्तखार अहमद, परवेज आलम, बसारत अली, भानू प्रसाद, नूरूल हसन, अभय मिंज, मजहर खान, रानू खान, रामनरेश ठाकुर, इस्तेयाक अहमद, सीताराम प्रसाद, अजय गुप्ता, किशोर तिर्की समेत कई लोग मौजूद थे.