[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार लातेहार में की गयी घटिया कंबल की आपूर्ति, जांच में पुष्टि

लातेहार में की गयी घटिया कंबल की आपूर्ति, जांच में पुष्टि

0
लातेहार में की गयी घटिया कंबल की आपूर्ति, जांच में पुष्टि

लातेहार. सामाजिक सुरक्षा विभाग, लातेहार में गरीबों के लिए घटिया कंबल की आपूर्ति की गयी है. इसकी जांच उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर की गयी. बताया जाता है कि जिले के छह प्रखंडों में घटिया कंबल की आपूर्ति की गयी है. जिले के बारियातू, बालूमाथ, सरयू, महुआडांड़, बरवाडीह तथा मनिका प्रखंड शामिल है. लातेहार जिला में पानीपत ओमशक्ति टेक्सटाइल की ओर से कंबल की आपूर्ति की गयी है. कंबल की निविदा के समय आपूर्तिकर्ता की ओर से सैंपल के रूप में बढ़िया कंबल दिखाया गया, जिसमे कंपनी को हैंडलूम कंबल देने का प्रावधान है. वहीं कंबल का वजन 2 किलो 100 ग्राम देना है, लेकिन कंबल धोने के बाद वजन डेढ़ से एक किलो रह गया. जांच के बाद सभी छह प्रखंडों से कंबल मंगाकर जांच की गयी, जिसमें घटिया कंबल की पुष्टि हुई. जिले में 20280 कंबल की करनी है आपूर्ति: सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से इस वर्ष लातेहार जिला में 20280 कंबल की आपूर्ति करनी है. इसमें नगर पंचायत क्षेत्र में 753, लातेहार प्रखंड में 3278, बालूमाथ प्रखंड में 2483, हेरंहज प्रखंड में 966, बारियातू प्रखंड में 1676, चंदवा प्रखंड में 2975, बरवाडीह प्रखंड में 2677, मनिका प्रखंड में 2457, गारू प्रखंड में 598, सरयू प्रखंड में 332 व महुआडांड़ प्रखंड में 2085 कंबल की आपूर्ति करनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel