[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार एसपी ने की अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

एसपी ने की अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

0
एसपी ने की अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

लातेहार ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, इसकी अध्यक्षता एसपी कुमार गौरव ने की. मौके पर एसपी ने पिछले माह घटित महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा की और लंबित कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन तथा सीइआइआर पोर्टल के उपयोग को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण पुलिस की मुख्य प्राथमिकता होनी चाहिए, इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी पूरी सजगता से कार्य करें. गोष्ठी में हत्या, लूट, दुष्कर्म व पोक्सो समेत विभिन्न कांडों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मामलों के उद्भेदन के प्रयासों की गहन समीक्षा की गयी. इसके बाद पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये. बैठक में लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, बरवाडीह एसडीपीओ बिरेंद्र राम, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिंह, प्रभात कुमार दास, शशि कुमार, अभिषेक सिंह, कृष्णपाल सिंह पवैया, अनुराग कुमार, मनोज कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. पतंजलि योग समिति की बैठक आज

लातेहार. जिला पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की बैठक गुरुवार को जिला मुख्यालय के श्रीराम वाटिका के सभागार में आयोजित की गयी है. यह जानकारी जिला प्रभारी लाल रणविजय नाथ शाहदेव ने दी. उन्होंने बताया कि बैठक में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के झारखंड राज्य प्रभारी रामकिशन पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. श्री शाहदेव ने योग से जुड़े सभी लोगों से इस बैठक में भाग लेने की अपील की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel