[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार पेंशन योजना के लाभुकों के लिए सामाजिक अंकेक्षण 30 से

पेंशन योजना के लाभुकों के लिए सामाजिक अंकेक्षण 30 से

0

चंदवा़ केंद्र द्वारा प्रायोजित सभी तरह के पेंशन योजना के लाभुकों के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर सभी 17 पंचायत में 30 अगस्त से दो सितंबर तक पंचायतवार विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी बीडीओ चंदन प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि केंद्र प्रायोजित पेंशन योजना (वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशनधारी) लाभुकों का वेरिफिकेशन किया जाना है. इसके लिये 30 अगस्त को बनहरदी, बोदा, कामता, लाधुप, माल्हन व सेरक पंचायत सचिवालय में शिविर लगेगा. एक सितंबर को अलौदिया, बरवाटोली, चकला, चंदवा पूर्वी, पश्चिमी, चेटर, डुमारो, हुटाप, जमीरा व सासंग पंचायत तथा दो सितंबर को बारी पंचायत सचिवालय में शिविर लगेगा. इसमें ऑडिट टीम के सदस्य मौजूद रहेंगे. बताया कि इसमें कुल 4341 लाभुकों का सत्यापन किया जाना है. शिविर में लाभुकों से आधार कार्ड, पहचान पत्र व बैंक पासबुक की प्रति साथ लाने की अपील की गयी है. शिविर को लेकर सभी पंचायत प्रतिनिधि व कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है, ताकि इसका लाभ लाभुकों को ससमय मिल सके. इधर, अलौदिया पंचायत अंतर्गत सरोज नगर, टुढ़ामू व शिवाटोली के लाभुकों ने अपनी व्यथा जाहिर की है. कहा कि अलौदिया पंचायत सचिवालय जाने के लिए रेलवे क्राॅसिंग पार कर करीब तीन किमी की दूरी तय कर जाना पड़ेगा. यह क्राॅसिंग अक्सर जाम रहता है. ऐसे में वृद्धों व दिव्यांगों के लिये उचित नहीं होगा. इसलिए शिविर को एक दिन सरोजनगर स्थित पंचायत सचिवालय में भी लगाने की मांग प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel