[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार महाशिवरात्रि पर आज निकलेगी शिव-बारात

महाशिवरात्रि पर आज निकलेगी शिव-बारात

0
महाशिवरात्रि पर आज निकलेगी शिव-बारात

लातेहार ़ महाशिवरात्रि पर रविवार को जिला मुख्यालय के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शिव बारात व शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मंदिर के पुजारी मनोज दास शर्मा ने बताया कि प्रात: साढ़े पांच बजे से पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जायेगा. इसके बाद आम श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजे शिव बारात निकाली जायेगी. शिव बारात मंदिर परिसर से निकल कर थाना चौक पहुंचेगी. इसके बाद शहर के मुख्य पथ होते हए काली मंदिर चौक तक जायेगी और वापस उसी रास्ते मंदिर परिसर पहुंचेगी. उन्होंने शहर वासियों से शिव बारात में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है. महाशिवरात्रि पर ही बाजारटांड़ में लगने वाला वार्षिक मेला शुरू हो जाता है और यह मेला होली पर्व तक रहता है. मेला में इस वर्ष भी कई आकर्षक झूला, मौत का सर्कस, जल परी, डिस्को डांस, नौका बिहार आदि लगाये गये हैं. महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर का रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है. महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आज

बेतला. बेतला में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बेतला टाइगर और चांदो फाइटर के बीच रविवार को खेला जायेगा. आयोजन समिति के अध्यक्ष गुलाम राजा ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. टूर्नामेंट के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह और पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जेना होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel