[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार बालू ढो रहे सात ट्रैक्टर जब्त

बालू ढो रहे सात ट्रैक्टर जब्त

0
बालू ढो रहे सात ट्रैक्टर जब्त

गारू. अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरयू के चौपत नाला से बालू ढो रहे सात ट्रैक्टर को गुरुवार रात छापामारी कर जब्त कर लिया़ जब्त ट्रैक्टर शौकत अली पतरातु, राजू उरांव सोनवार, उदय प्रसाद, उमेश प्रसाद व सुदर्शन प्रसाद सरयू, विनोद उरांव चोरहा तथा शमशेर आलम पतरातु का बताया गया है. सीओ दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ हुई कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप है. सभी जब्त ट्रैक्टर को चौपत नाला के समीप पुलिस पिकेट में रखा गया है. मामले की सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दे दी गयी है. प्रशासन ने अवैध खनन में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. बकाया किराया नहीं देने वाले दुकानदारों को आवंटन रद्द करने का नोटिस

चंदवा. बस पड़ाव स्थित जिला परिषद की दुकानों के बकायेदारों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. लंबे समय से किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ जिला परिषद, लातेहार ने दुकान आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए संबंधित दुकानों पर नोटिस चिपका दिया है. बार-बार नोटिस के बावजूद बकाये का भुगतान नहीं होने पर, सात मार्च 2026 को हुई जिला परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जिन दुकानदारों पर 15 हजार रुपये या उससे अधिक का बकाया है, उनका आवंटन रद्द किया जायेगा. डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा एक जून 2026 को जारी आदेश में संबंधित दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर दुकान खाली करने या बकाया जमा करने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित समय सीमा के भीतर आदेश का अनुपालन नहीं होने पर लोक मांग वसूली अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel