[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार गारू में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस

गारू में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस

0
गारू में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस

गारू. प्रखंड क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय अखंडता और हर्षोल्लास से मनाया गया. समारोह की शुरुआत अहले सुबह स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा निकाले गये प्रभात फेरी से हुई. प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिप सदस्य जीरा देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली. इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने आकर्षक मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया. मौके पर बीडीओ अभय कुमार, सीओ दिनेश कुमार मिश्रा, प्रमुख सीता देवी, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सीता देवी, थाना परिसर में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, और रेफरल अस्पताल में डॉ जुबेर अहमद ने ध्वजारोहण किया. वहीं, वन परिसर में उमेश कुमार दुबे, कस्तूरबा विद्यालय में वार्डेन रेशमा लकड़ा और प्लस टू उच्च विद्यालय में धर्मेंद्र उपाध्याय ने झंडा फहराया. इसके अतिरिक्त कोटाम, अरमू और सरयू प्रखंड कार्यालय में भी गरिमापूर्ण आयोजन किया गया, जहां जन प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने तिरंगे को सलामी दी. समाजसेवी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

बेतला. गणतंत्र दिवस के अवसर पर बरवाडीह प्लस टू उच्च विद्यालय में 2025 के मेधावी विद्यार्थियों को पोखरी कला के समाजसेवी शाहिद अंसारी ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के हौसला बढ़ाते हुए कहा कि 2026 की परीक्षा में टॉपर आने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर सम्मानित करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही देश के भविष्य हैं. उन्हें सम्मानित करने का उद्देश्य उनके प्रतिभा को सम्मान करना है. कार्यक्रम के दौरान पढ़ाई खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में बेहतर करने वाले को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सुनीता खलखो ने किया. अनुप कुमार को भी सम्मानित किया गया. मौके पर बहाउद्दीन अंसारी गुलामे रजा समेत कई लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel