[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार शराबबंदी, बाल विवाह और डायन प्रथा के खिलाफ किया जागरूक

शराबबंदी, बाल विवाह और डायन प्रथा के खिलाफ किया जागरूक

0
शराबबंदी, बाल विवाह और डायन प्रथा के खिलाफ किया जागरूक

लातेहार ़ पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के गारू थाना क्षेत्र के घुटुआ, कोटाम, लाई, कार्रवाई, मनिका के बरवैया और हेरहंज के खैराखाड़ गांव में जन-संवाद बैठक आयोजित की गयी. इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. बैठक में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिया. साथ ही उन्हें बिना किसी झिझक के अपनी शिकायतें थाने तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया. सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील : बैठक में मुख्य रूप से शराब बनाने, बेचने और इसके सेवन पर रोक लगाने की अपील की गयी. अधिकारियों ने कहा कि शराब न सिर्फ शरीर और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि इससे परिवार व समाज भी नष्ट होता है. इसके अलावा बाल विवाह और डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ कड़ा संदेश दिया गया. ग्रामीणों को सचेत किया गया कि बाल विवाह कराने या किसी को डायन कहकर प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अंत में, अधिकारियों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने और उनका भविष्य संवारने की अपील की. आवासीय विद्यालय की हाई मास्ट लाइट छह महीने से खराब

गारू. प्रखंड मुख्यालय स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय परिसर में लगी हाई मास्ट एलइडी लाइट पिछले छह महीने से खराब है. इसकी मरम्मत नहीं होने से छात्रों और स्थानीय मरीजों को रात में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विदित हो कि इसी विद्यालय परिसर में पिछले दो वर्षों से रेफरल अस्पताल संचालित हो रहा है. इसके मद्देनजर बीडीओ के निर्देश पर पिछले वर्ष अगस्त में यहां एलइडी लाइट लगायी गयी थी, जो मात्र तीन महीने बाद ही खराब हो गयी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा संबंधित एजेंसी को सूचित करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. ग्रामीणों ने उपायुक्त संदीप कुमार से इस लाइट को जल्द ठीक कराने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel