[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत योग्य लाभार्थियों को निर्धारित लाभ दें

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत योग्य लाभार्थियों को निर्धारित लाभ दें

0
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत योग्य लाभार्थियों को निर्धारित लाभ दें

लातेहार. मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत संचालित बसों के मालिकों के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत योग्य लाभार्थियों को निर्धारित लाभ सुनिश्चित कराना था. डीटीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, दृष्टिबाधितों, एचआइवी मरीजों, विधवा पेंशनधारी महिलाओं तथा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखंड आंदोलनकारियों को बस किराये में शत-प्रतिशत छूट देने का प्रावधान है. उन्होंने बस संचालकों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ हर हाल में दिया जाये. डीटीओ ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज, किसानों को बाजार तथा मरीजों को अस्पताल पहुंचने में सुविधा होगी. उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में दो बसों का संचालन हो रहा है, जबकि तीन नयी बसों के संचालन की प्रक्रिया जारी है. बैठक में कहा कि यदि किसी बस संचालक द्वारा योग्य लाभार्थियों को रियायत नहीं दी जाती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मौके पर कई बस संचालक मौजूद थे. विधायक प्रकाश राम बने राष्ट्रमंडल समिति के सदस्य

लातेहार. झारखंड सरकार ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा का गठन किया है. जिसके सभापति विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, उप सभापति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा लातेहार विधायक प्रकाश राम को संसदीय संघ का सदस्य बनाया गया है. विधायक श्री राम को सदस्य बनाये जाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष वंशी यादव, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, कृष्णा यादव, राजीव गुप्ता, राकेश दुबे, मुकेश पांडेय, देवेंद्र राम, विशाल चंद्र साहू, गौरव दास, सोनू सिंह, पिंटू रजक, असीम बाग, विनोद उरांव, संजय उरांव, सुरेंद्र शौंडिक समेत कई लोगो ने बधाई दी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel