[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार कलस्टर के लिए रवाना हुए मतदानकर्मी

कलस्टर के लिए रवाना हुए मतदानकर्मी

0
कलस्टर के लिए रवाना हुए मतदानकर्मी

लातेहार. विधानसभा चुनाव में 13 नवंबर को प्रथम चरण के मतदान को लेकर लातेहार और मनिका विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियां मंगलवार को पूरी कर ली गयी. जिला के भारत माता भवन प्रांगण में बनाये गये डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों और पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शुभकामनाओं के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान कर्मियों को उपलब्ध करायी जा रही सामग्रियों व अन्य कार्यों का जायजा भी लिया. उपायुक्त ने मतदानकर्मियों को पोलिंग पार्टी एवं पुलिस के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण मतदान कराने की बात कही. उन्होंने बताया कि सभी मतदान कर्मियों की सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है. वहीं कलस्टरों में भोजन, पानी, शौचालय और बिजली की व्यवस्था कर दी गयी है. कलस्टर पर चिकित्सीय दल की भी तैनाती की गयी है. उपायुक्त ने सभी को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए कई आवश्यक निर्देश भी दिये. महिला मतदानकर्मियों में दिखा उत्साह: विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर जिला खेल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना होने के बाद महिला मतदानकर्मियों में काफी उत्साह देखा गया. सभी ने कहा कि मतदान कार्य संपन्न कराने में वह पूरी तन्मयता बरतेंगी. लोकतंत्र के इस पर्व पर सभी को उत्साहित होकर कार्य करने की जरूरत है. महिलाओं ने कहा कि सभी कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel