[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार हेलीकॉप्टर, ट्रेन व वाहनों से रवाना हुए मतदानकर्मी

हेलीकॉप्टर, ट्रेन व वाहनों से रवाना हुए मतदानकर्मी

0
हेलीकॉप्टर, ट्रेन व वाहनों से रवाना हुए मतदानकर्मी

लातेहार. विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में लातेहार एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को होनेवाले मतदान की तैयारी पूरी कर ली गयी. सोमवार को भारत माता भवन प्रांगण में बनाये गये डिस्पैच सेंटर से मतदानकर्मियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया. सुबह पांच बजे से 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए पीठासीन व प्रथम मतदान पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने उत्साहवर्धन कर व शुभकामनाओं के साथ क्लस्टर के लिए रवाना किया. वहीं डिस्पैच सेंटर से आवश्यक सामग्रियों के साथ 13 मतदान पदाधिकारी (पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारी) सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को ट्रेन से अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया. वहीं 166 मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों को अन्य वाहनों से कलस्टर के लिए रवाना किया गया. मनिका विधानसभा क्षेत्र के कुल 244 मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक सामग्रियों के साथ केंद्रों के लिए रवाना किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदानकर्मियों को उपलब्ध करायी जा रही सामग्रियों व अन्य कार्यों का जायजा लिया. उपायुक्त ने मतदान कर्मियों को संबंधित पोलिंग पार्टी एवं पुलिस के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर मतदान कार्य का सफल संचालन सुनिश्चित करने की बात कही. उन्होंने बताया कि सभी मतदानकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ कलस्टर में भोजन, पानी, शौचालय, निर्बाध बिजली की व्यवस्था एवं कलस्टर में चिकित्सीय टीम की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की ओर से सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को अपने मतदान केंद्रों पर अपने-अपने पोलिंग पार्टी के साथ जाकर पूरी सतर्कता से कार्य करने की बात कही. उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel