[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार शैक्षणिक संस्थान के समीप गुटखा व सिगरेट बेचनेवालों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई

शैक्षणिक संस्थान के समीप गुटखा व सिगरेट बेचनेवालों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई

0
शैक्षणिक संस्थान के समीप गुटखा व सिगरेट बेचनेवालों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को बालूमाथ पुलिस ने शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास प्रतिबंधित गुटखा के अलावे सिगरेट, तंबाकू व अन्य मादक पदार्थ बेचनेवाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया. अभियान के दौरान के शेरेगड़ा रोड, बाजार रोड में स्कूलों के आसपास कई दुकानों से गुटखा-सिगरेट बरामद किया गया. थाना के एसआइ देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान लातेहार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा है. शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास गुटखा-सिगरेट व तंबाकू बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध है. ऐसे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने दुकानदारों को शैक्षणिक संस्थान के नजदीक मादक पदार्थ नहीं रखने व बेचने की चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान भविष्य में और तेज किया जायेगा. ज्ञात हो कि झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में निकोटिन व तंबाकू युक्त गुटका पान-मसाला के भंडारण व बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा कर रखा है. बावजूद ऐसे पान मसाला बेखौफ बाजार में बिक रहे हैं. प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से ऐसे दुकानदाराें का मनोबल बढ़ा है. मौके पर एसआइ गौतम कुमार, धीरज सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे. वाहन जांच अभियान में दो लाख 32 हजार रुपये राजस्व की वसूली

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बुधवार देर शाम व गुरुवार को राजस्व संग्रहण एवं सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए वाहन जांच अभियान सदर थाना क्षेत्र में चलाया. इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव और भारी वाहनों के कागजात की जांच की गयी. जांच में दोषी चालकों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध ऑनलाइन चलान काटा गया. डीटीओ ने कुल 128 वाहनों की जांच की. इसमें 10 वाहनों का चालान कटा गया और 2 लाख 32 हजार 300 रुपये राजस्व की वसूली की गयी. इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों को अपने सभी कागजातों को दुरूस्त रखने का निर्देश दिया. उन्होंने वाहनों को निर्धारित गति सीमा में चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने की बात कही. कहा कि अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होता है. श्री मंडल ने इस दौरान बिना हेलमेट के गुजरने वाले चालकों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel