[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

0
जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

बरवाडीह. प्रखंड के मंगरा पंचायत अंतर्गत कल्याणपुर गांव में थाना प्रभारी अनुराग कुमार के नेतृत्व में जनसंपर्क सह जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना. मौके पर थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को बाल मजदूरी, बाल विवाह और नशापान जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने अपील की कि लोग बच्चों को शिक्षा से जोड़ें, बाल विवाह जैसी गैरकानूनी प्रथाओं का पुरजोर विरोध करें तथा नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभायें. थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है. इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखा. अभियान में पुलिस-जनता सहयोग को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया. मौके पर कई पुलिस जवान व ग्रामीण उपस्थित थे. लातेहार के बिनय कुमार सिंह यूपी में बने बाह्य परीक्षक

लातेहार. ब्लड बैंक लातेहार के लैब टेक्नीशियन और ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिनय कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें यूपी में होने वाली परीक्षा के लिए बाह्य परीक्षक (एक्सटर्नल एग्जामिनर) नियुक्त किया गया है. श्री सिंह 9 से 13 जून तक रामबचन यादव पारा मेडिकल कॉलेज, खुरासन, फूलपुर (आजमगढ़), यूपी में आयोजित डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (डीएमएलटी) प्रथम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. इस संबंध में एसोसिएशन के एकेडमिक बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ वीरेंद्र कुमार ने पत्र जारी किया है. बिनय कुमार सिंह ने बताया कि वे पहले भी इस परीक्षा में बाह्य परीक्षक रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि डीएमएलटी कोर्स के बाद अभ्यर्थी सरकारी या निजी अस्पतालों के पैथोलॉजी लैब और ब्लड बैंक में शानदार कॅरियर बना सकते हैं. उन्होने बताया कि इससे पहले भी वे इस परीक्षा में बतौर एक्सटर्नल एग्जामिनर प्रतिनियुक्त किये जा चुके हैं. उनकी इस उपलब्धि पर सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, ब्लड बैंक की चिकित्सा प्रभारी डॉ धर्मशीला चौधरी और लैब टेक्नीशियन अमरेंद्र कुमार आदि ने उन्हें बधाई व शुभकामना दी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel