[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार एनडीपीएस मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल

एनडीपीएस मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल

0
एनडीपीएस मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल

बारियातू़ स्थानीय पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लातेहार कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना कांड संख्या 10/25 का फरार आरोपी सुरेंद्र गंझू पिता जगदीश गंझू (बुढ़ीसखुआ, इंदुआ-बारियातू) अपने घर पर ही मौजूद है. सूचना के बाद बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बिनोद रवानी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. बालूभांग पंचायत अंतर्गत इंदुआ गांव के बुढ़ीसखुआ टोला स्थित उसके घर में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुरेंद्र को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि लंबे समय से वह फरार चल रहा था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अवैध पोस्ता की खेती व मादक पदार्थों से जुड़े किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के कारोबार व अवैध खेती में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. सेवानिवृत्त होने पर पंचायत सेवक को दी गयी विदाई

बरवाडीह. प्रखंड के केचकी, लात तथा हरातू पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत पंचायत सेवक सत्येंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद एक सादे समारोह में उन्हें विदाई दी गयी. विदाई समारोह का आयोजन बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया. समारोह के दौरान श्री सिंह को बुके और अंगवस्त्र देकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर सभी कर्मियों ने उनके स्वस्थ, सुखद, दीर्घायु जीवन की कामना की. मौके पर बीडीओ ने कहा कि सत्येंद्र सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान पंचायत स्तर पर ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है. जिप सदस्य संतोषी शेखर ने सेवानिवृत्त पंचायत सेवक की अबतक के किये कार्यों की प्रशंसा की. मौके पर प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख बिरेंद्र जायसवाल, प्रभारी कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव, मुखिया बुदेश्वर सिंह, मुखिया कालो देवी, सावित्री देवी, विजय शंकर राम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी, अरुण कुमार, विजय कुमार उर्फ पप्पू, झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल अंसारी व मिठू कुमार समेत सभी पंचायत व रोजगार सेवक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel