[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार विद्यालय में पीएम का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण किया गया

विद्यालय में पीएम का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण किया गया

0
विद्यालय में पीएम का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण किया गया

लातेहार. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा के नौंवे संस्करण का शुक्रवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सीधा प्रसारण किया गया. इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों के अलावा छात्रों ने प्रधानमंत्री के संवाद को सुना और आत्सात करने का संकल्प लिया. प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्रों को परीक्षा से पहले तनाव मुक्त रहने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का मूलमंत्र दिया. उन्होंने परीक्षा में उत्साह और उमंग के साथ भाग लेने की बात कही. प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समय का सदुपयोग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि बच्चों को रात मे सोने से पहले अगले दिन करने वाले कार्यों की लिस्ट बनानी चाहिए और उस पर अमल करनी चाहिए. उन्हाेंने कहा कि सिर्फ नंबर लाने के लिए महत्वपूर्ण या परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्नों को ही बताना या पढ़ाना सही नहीं है. उन्होने छात्रों से कहा कि पिछले दो तीन सालों के प्रश्नों के पैटर्न को जान कर परीक्षा की तैयारी करना सही नहीं है. पूरा सिलेबस पूरा करना आवश्यक है. विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ देखा. उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम छात्रो के लिए बहुुत ही उपयोगी और प्रेरणादायक है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel