[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार सदर अस्पताल में पलाश दीदी कैफे का शुभारंभ किया गया

सदर अस्पताल में पलाश दीदी कैफे का शुभारंभ किया गया

0
सदर अस्पताल में पलाश दीदी कैफे का शुभारंभ किया गया

लातेहार. जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को पलाश दीदी कैफे का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद व सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो ने किया. मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि पलाश दीदी कैफे महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है. इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे तथा वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी, साथ ही अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं किफायती भोजन उपलब्ध हो सकेगा. यह कैफे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जायेगा. जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा. जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की आजीविका आधारित पहलों को प्रोत्साहित किए जाने की बात कही गयी. मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रतिनिधि व स्वयं सहायता समूह की दीदियां समेत कई लोग उपस्थित थे. पहले दिन छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे प्रतिनिधि बारियातू. जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गयी है. पहले दिन मंगलवार को दो परीक्षा केंद्र, परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय व आदर्श मध्य विद्यालय बारियातू में परीक्षा हुई. मैट्रिक की परीक्षा में तीन व इंटर की परीक्षा से तीन विद्वार्थी अनुपस्थित रहे. परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि पहले दिन मैट्रिक के आईटीएस में 15, एयूटी में 39, एजीआर में 223 कुल 277 परिक्षार्थियों की परीक्षा होनी थी. इनमें से तीन परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं इंटर की भोकेशनल विषया की परीक्षा में 215 में से 212 विद्यार्थियाें ने परीक्षा दी. तीन विद्वार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने में विक्षक उतम कुमार पांडेय, राकेश कुमार सिंह, निरज पासवान, बसंती मिंज, दीपू प्रसाद समेत अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel