[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार अस्मित जिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन

अस्मित जिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन

0
अस्मित जिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन

लातेहार ़ खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, रांची के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में अस्मिता जिला खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. जिला खेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी व कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि लातेहार में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के अतिरिक्त जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर संभव प्रोत्साहन देगा, ताकि वे राज्य और देश के पटल पर जिले का नाम रौशन कर सकें. उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित होने वाली लातेहार जिला अस्मिता महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता दिवंगत आभा कुमारी को समर्पित की जायेगी. श्री तिवारी ने महिला खिलाड़ियों के हौसले की सराहना और कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि लातेहार की बेटियों ने इस भीषण तपिश और कड़ी धूप में जो ऊर्जा दिखायी है, उसने साबित कर दिया कि जुनून के आगे मौसम हार जाता है. प्रतियोगिता में डे बोर्डिंग बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र, चंदवा की टीम ने फाइनल मैच में मायापुर विद्यालय की टीम को पराजित कर विजेता बना. मौके पर प्रवीण मिश्रा, आलोक कुमार सिंह, लखेश्वर मंडल, कमल कुमार, सुरेश उरांव, सुमित उरांव, तरसिसीयूस कुजूर, कमलेश उरांव व अंकित तिग्गा समेत कई खिलाड़ी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel