[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार महाविद्यालय में एसआइआर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

महाविद्यालय में एसआइआर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0
महाविद्यालय में एसआइआर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

महुआडांड़. प्रखंड के सेंट जेवियर्स महाविद्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से संबंधित चुनावी विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में होफमैन इन एसोसिएशन रांची के डायरेक्टर एवं मुख्य रिसोर्स पर्सन एडवोकेट फादर अनूप चंद मिंज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे. मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फादर एम के जोश, उप-प्राचार्य डॉ फादर समीर टोप्पो, फादर लियो एवं सिस्टर चंद्रोदय ने अतिथियों का स्वागत किया. एडवोकेट फादर अनुप चंद मिंज ने पावर प्वाइंट एवं वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को योग्य, कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ एवं सशक्त नागरिक बनने की प्रेरणा दी. उन्होंने बताया कि एसआइआर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची की जांच, सुधार एवं अद्यतन करना है, ताकि केवल योग्य नागरिक ही मतदाता सूची में शामिल रहें और अवैध या त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को हटाया जा सके. उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया, इसमें शामिल पक्षों, इसके संचालन क्षेत्र, महत्त्व तथा इसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के ट्रेजरर डॉ फादर लियो ने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों के साथ नागरिकों के कर्तव्य भी जुड़े हैं. मतदान के माध्यम से राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है. उन्होंने रिसोर्स पर्सन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया. मौके पर एडवोकेट फादर पंकज कुजूर, एडवोकेट सिस्टर मुक्ता मरांडी व एडवोकेट सिस्टर सिलवन्ती समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel