[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार रैयती भूमि पर चहारदीवारी निर्माण पर आपत्ति, किया झंडागड़ी

रैयती भूमि पर चहारदीवारी निर्माण पर आपत्ति, किया झंडागड़ी

0
रैयती भूमि पर चहारदीवारी निर्माण पर आपत्ति, किया झंडागड़ी

चंदवा. प्रखंड के बोरसीदाग गांव के लुकूइयां मौजा में रैयती भूमि पर हो रहे चहारदीवारी निर्माण स्थल पर मंगलवार की दोपहर कथित ग्रामसभा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा. ग्राम प्रधान के पुत्र बबलू मुंडा व विरेंद्र लोहरा के नेतृत्व में काफी संख्या में महिला-पुरुष ढोल-नगाड़ों के साथ वहां पहुंचे और पूजा-प्रार्थना कर झंडा गाड़ दिया. सूचना मिलने पर चंदवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और दोनों पक्षों से संयमित रहने की अपील की. ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार को आयोजित ग्रामसभा में संबंधित रैयत से जमीन के दस्तावेज मांगे गये थे, जो उपलब्ध नहीं कराये गये. इस कारण ग्रामसभा ने मामला स्पष्ट होने तक एक सप्ताह के लिए निर्माण कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया था. दूसरी ओर, रैयत पक्ष की अंजना जुनूस मिंज ने कहा कि यह उनकी रैयती भूमि है और सोमवार को ही राजस्व कर्मचारी की जांच के बाद सभी दस्तावेज ग्रामसभा को सौंप दिये गये थे. उन्होंने आरोप लगाया कि एक सप्ताह कार्य बंद रखने की सहमति के बावजूद ग्रामीणों ने मंगलवार को जबरन वहां झंडा गाड़ दिया. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर रखे हुए है. अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस पर रेल प्रबंधन ने बांटे हैंड बिल

चंदवा. अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस पर टोरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेल प्रबंधन ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया. इसका उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित तरीके से रेलवे फाटक पार करने के प्रति जागरूक करना था. अभियान के दौरान रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहगीरों व वाहन चालकों से अपील की कि फाटक बंद होने पर जल्दबाजी में उसे पार करने का प्रयास न करें. साथ ही रेलवे ट्रैक पार करते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने और सिग्नल का पालन करने की हिदायत दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. इस मौके पर लोगों के बीच सुरक्षा संबंधी संदेशों वाले हैंड बिल भी बांटे गये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel