[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार गांव में नहीं हो सकी है सामान्य स्थिति, पुलिस के प्रति ग्रामीणों में है गुस्सा

गांव में नहीं हो सकी है सामान्य स्थिति, पुलिस के प्रति ग्रामीणों में है गुस्सा

0
गांव में नहीं हो सकी है सामान्य स्थिति, पुलिस के प्रति ग्रामीणों में है गुस्सा

लातेहार ़ जिला मुख्यालय से 12 किलाेमीटर दूर नेवाड़ी पंचायत के कैमा गांव जो टाना भगत बहुल गांव है. गुरुवार को हुई घटना के बाद अब तक गांव में सामान्य स्थिति बहाल नही हो सकी है. पुलिस के प्रति ग्रामीणों में काफी गुस्सा है. गांव में हर तरफ सन्नाटा पसरा है. गांव के लोग कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं. सिर्फ पुलिस की गलती की बात कह रहे हैं. खास कर महिलाओं में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. गांव के अखरा में कई लोग बैठक भी किये लेकिन क्या निर्णय लिया गया, इसकी जानकारी किसी ने नहीं दी. सुबह देर तक बंधे रहे खूटों में मवेशी : गांव में प्रारंभ से ही अहले सुबह में मवेशियों को खोल कर मेलानी खोलने की परपंरा रही है. लेकिन कैमा गांव में सुबह के 10:30 बजे तक सभी के घरों के बाहर अपने-अपने खूटों में मवेशी बंधे हुए थे. कैमा गांव में प्राथमिक विद्यालय और गांव के मुख्य चाैक पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुला था. विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी. वहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एएनएम उपस्थित थी. कैमा गांव के अखरा और मुख्य चौक पर ग्रामीण जमा थे, पूरे गांव में वीरानगी छायी थी. पड़हा स्वशासन व्यवस्था हमारी पहचान है : कैमा गांव के सहावीर टाना भगत और दिनेश टाना भगत ने कहा कि पड़हा स्वशासन व्यवस्था हमारी पहचान है. इस व्यवस्था के तहत ही गांव में काम होता है. इसलिए गांव में कोई भी कंपनी को इसी व्यवस्था के तहत काम करने दिया जायेगा. सदर प्रखंड के कैमा, तुवेद, विश्रामपुर, ओवर, सासंग, मांजर और नावाडीह गांव में ओरिएंटल कंपनी को कोयला खनन के लिए जमीन अधिग्रहण करना है. इसी कार्य को लेकर कैमा गांव में कंपनी द्वारा एक माह पूर्व ड्रोन कैमरा से सर्वेे का कार्य किया जा रहा था. जिसे ग्रामीणों ने अपने कब्जे में ले लिया था. इसे लेकर सदर थाना में मामला भी दर्ज कराया जा चुका है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel