[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद लातेहार पहुंचे बैजनाथ राम, बोले- झारखंड का विकास ही मेरी प्राथमिकता

राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद लातेहार पहुंचे बैजनाथ राम, बोले- झारखंड का विकास ही मेरी प्राथमिकता

0
राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद लातेहार पहुंचे बैजनाथ राम, बोले- झारखंड का विकास ही मेरी प्राथमिकता
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम. फोटो: प्रभात खबर

लातेहार से चंद्रप्रकाश सिंह की रिपोर्ट

Rajya Sabha Election: झामुमो से राज्यसभा के लिए निर्वाचित सांसद बैजनाथ राम शुक्रवार को लातेहार पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. झामुमो जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और जीत की बधाई दी. इस दौरान जिले के कई सामाजिक, राजनीतिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार लातेहार पहुंचे बैजनाथ राम के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. जिला कार्यालय में समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका अभिनंदन किया.

झारखंड के समग्र विकास को बताया प्राथमिकता

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बैजनाथ राम ने कहा कि झारखंड के समग्र विकास के लिए काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि राज्य प्राकृतिक और खनिज संसाधनों से समृद्ध है, इसलिए इन संसाधनों से जुड़े लघु उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि खनिज संपदा का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं और राज्य की आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाया जा सकता है. राजनीति में विकास का वादा लगभग हर भाषण का स्थायी हिस्सा होता है, लेकिन असली परीक्षा वादों की नहीं, उनके जमीन पर उतरने की होती है.

स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने का भरोसा

नवनिर्वाचित सांसद ने कहा कि लातेहार जिले में संचालित विभिन्न कंपनियों में स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे. उनका कहना था कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलने से बेरोजगारी कम होगी और पलायन पर भी प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी. उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों का लाभ स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए और इस दिशा में हर संभव पहल की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद इरफान अंसारी का छलका दर्द, बोले- हार का दुख नहीं, अपनों ने तोड़ दिया भरोसा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जताया आभार

बैजनाथ राम ने राज्यसभा भेजने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को उच्च सदन तक पहुंचाने का जो विश्वास पार्टी ने उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता की आवाज को दिल्ली में मजबूती से उठाया जाएगा और राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रमुखता के साथ रखा जाएगा. मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, चैंबर ऑफ कामर्स के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, मदन दास, सुदामा प्रसाद, जीरा देवी, आशिष गुप्ता, समशूल होदा, अहद खान, आर्सेन तिर्की, रिंकू कच्छप, ममता सिंह, वासुदेव यादव, सुशील यादव, अंकित पांडेय, अशोक गुप्ता, पिंकू गुप्ता व एहसान अंसारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के बाद भाकपा माले का कांग्रेस पर हमला, झारखंड के साथ विश्वासघात का लगाया आरोप

Previous article NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को अभ्यर्थियों को मिलेगी मुफ्त सरकारी बस सेवा, जानें पूरी व्यवस्था
Next article पटना समेत 9 जिलों में मौसम विभाग का ‘हाई-अलर्ट’; मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने की भयंकर चेतावनी
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel