[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार विधायक ने गांवों का भ्रमण कर समस्याएं जानी, समाधान का भरोसा दिया

विधायक ने गांवों का भ्रमण कर समस्याएं जानी, समाधान का भरोसा दिया

0
विधायक ने गांवों का भ्रमण कर समस्याएं जानी, समाधान का भरोसा दिया

लातेहार ़ स्थानीय विधायक प्रकाश राम शनिवार को सदर प्रखंड के शीशी पंचायत के विभिन्न गांव और टोलों का भ्रमण किया. इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं पर विधायक का ध्यानाकृष्ट कराया. उन्होंने सड़क, बिजली, पानी और विवाह मंडप समेत कई आवश्यक मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण समस्याओं को संबंधित पदाधिकारियों से फोन पर बात कर ऑनस्पॉट समाधान किया. जबकि कई समस्याओं के अविलंब समाधान का भरोसा दिया है. इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को भी विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि गांव-पंचायत में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के तौर पर बहाल करें, ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध हो सके. इस दौरान कई लोगों ने अपने गांव में अलग-अलग समस्याओं के समाधान को लेकर मांग पत्र साैंपा है. जिस पर विधायक ने ग्रामीणों को उचित आश्वासन देते हुए समाधान का भरोसा दिलाया है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, देवेंद्र राम, विनोद उरांव, विशाल चंद्र साहू, मो उमर, पवन गुप्ता, मदन यादव व विजय सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता समेत ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel