[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार विधायक ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

विधायक ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

0
विधायक ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

बरवाडीह. गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में विधायक रामचंद्र सिंह ने विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत केचकी के बखौरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य से की गयी. इसके बाद सरईडीह स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र, मंगरा स्टेशन से स्कूल होते हुए कोयल नदी तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य के शिलापट्ट का अनावरण किया. विधायक ने कहा कि प्रखंड में स्वास्थ्य, सड़क समेत सभी बुनियादी सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर प्रखंड के सभी लंबित सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा. इससे पूर्व शिलान्यास स्थल पर विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. मौके पर जिप सदस्य संतोषी शेखर, एसडीपीओ भरत राम, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, सीओ लवकेश सिंह, थाना प्रभारी अनुराग कुमार, नसीम अंसारी, अनिल कुमार सिंह, हेसामूल अंसारी, शिवानंद तिवारी, जय प्रकाश रजक, प्रेम कुमार सिंह, मो सईद अंसारी व कुलेश्वर सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. हनुमंत पूजा के साथ सभी अखाड़ा में हनुमत ध्वजा स्थापित

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय के कई स्थानों पर बुधवार देर रात हनुमंत पूजा के साथ हनुमंत ध्वज स्थापित किया गया. इसके साथ ही सभी रामनवमी अखाड़ा में हनुमंत पूजा-अर्चना तथा पाठ शुरू हो गया है. पहाड़ी हनुमान मंदिर में पुजारी मृत्युंजय मिश्रा उर्फ बल्लू मिश्रा द्वारा भक्तों की उपस्थिति में हनुमंत पूजा-अर्चना के बाद हनुमंत ध्वजा स्थापित किया गया. बाजार स्थित पंचमुखी शिव मंदिर परिसर में पंडित राकेश मिश्रा ने हनुमंत पूजा के बाद हनुमंत ध्वजा स्थापित किया. गढ़वाटांड़ रामनवमी पूजा समिति अखाड़ा के समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार चंद्रवंशी द्वारा हनुमंत पूजन किया गया. तिरंगा क्लब कमेटी द्वारा गुरुवार शाम में भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके साथ कई जगह में अखंड कीर्तन पाठ भी शुरू किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel