[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार महिला जनप्रतिनिधियों को अधिकारों और नेतृत्व कौशल के प्रति जागरूक किया

महिला जनप्रतिनिधियों को अधिकारों और नेतृत्व कौशल के प्रति जागरूक किया

0
महिला जनप्रतिनिधियों को अधिकारों और नेतृत्व कौशल के प्रति जागरूक किया

लातेहार. प्रखंड कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत संचालित सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया. इस विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर महिला जनप्रतिनिधियों को उनके संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों और नेतृत्व क्षमता के प्रति सशक्त बनाना था. प्रशिक्षण के दौरान जालिम पंचायत की मुखिया सह प्रखंड मास्टर ट्रेनर सुनीता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि जमीनी स्तर पर महिलाओं का आगे आना अनिवार्य है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अक्सर महिला जनप्रतिनिधि तो निर्वाचित हो जाती हैं, परंतु जानकारी के अभाव में सक्रिय भूमिका नहीं निभा पातीं. सरकार की मंशा है कि प्रत्येक महिला प्रतिनिधि प्रखरता के साथ विकास कार्यों का नेतृत्व करे. इस कार्यक्रम में कुल 54 वार्ड पार्षदों और छह पंचायत समिति सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. सत्र के दौरान उन्हें पंचायत की कार्यप्रणाली, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रभावी नेतृत्व के गुर सिखाये गये. समापन पर बीडीओ मनोज कुमार तिवारी, वार्ड पार्षद रीना देवी, शिल्पी देवी, पंचायत समिति सदस्य रीता देवी और प्रखंड समन्वयक सुमन कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. सड़क दुर्घटना में युवक घायल

बरवाडीह. थाना क्षेत्र के बरवाडीह–मेदिनीनगर मुख्य पथ पर कुल्हि नाला के समीप फेवर ब्लॉक ईंट लदा ट्रैक्टर और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान राजेश राम (23) पिता सुरेंद्र राम मिठहा गांव निवासी के रूप में की गयी है. सड़क हादसा में युवक का दाहिना टूट पैर टूट गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया. स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel