[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार 30 दिवसीय एलएमवी ड्राइवर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

30 दिवसीय एलएमवी ड्राइवर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

0
30 दिवसीय एलएमवी ड्राइवर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

लातेहार. आरसेटी संस्था द्वारा संचालित 30 दिवसीय आवासीय एलएमवी ड्राइवर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ. प्रशिक्षण में कुल 20 लोगों ने भाग लिया. जिन्हें समापन सह विदाई कार्यक्रम के अवसर पर प्रमाण पत्र दिया गया. संस्था के निदेशक संत प्रकाश भगत व वरिष्ठ सदस्य संतोष कुमार उपस्थित थे. मौके पर एलएमवी प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार पांडेय ने प्रमाण पत्र प्रदान किया. इस दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक, तकनीकी एवं रोजगारोन्मुखी जानकारी दी गयी. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाना है. इसके साथ ही बताया गया कि वर्तमान समय में संस्था द्वारा सॉफ्ट टॉय मेकिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 प्रशिक्षणार्थी नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. वहीं 23 फरवरी से 31 दिवसीय महिला दर्जी सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा. जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी समय पर पंजीयन कराकर प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं. जेजेएमपी का एक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार लातेहार. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार थाना में दर्ज कई मामलों के आरोपी तथा जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का एक सक्रिय सदस्य को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार उग्रवादी मनाजुल अंसारी उर्फ छोटू अंसारी पिता रजाक मियां उर्फ रजाक अंसारी गांव रूबेद जिला लोहरदगा शामिल है. इस आशय की जानकारी इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंहा ने दी है. उन्हाेंने बताया कि मनाजुल अंसारी जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य है. जो अपने ससुराल सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ गांव में छिपा हुआ है. एसडीपीओ के निर्देश पर छापामारी दल का गठन करते हुए छापामारी किया गया. जिसमें मनाजुल अंसारी को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि मनाजुल अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है. इसके खिलाफ लातेहार थाना के अलावा चतरा जिला के टंडवा थाना में 17 सीएलए एक्ट समेत कई मामले दर्ज है. छापामारी दल में पुअनि रामाकांत गुप्ता, कामता कुमार, विकास कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel