[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार लातेहार में वज्रपात से किसान की मौत, 4 पशुओं की भी गयी जान

लातेहार में वज्रपात से किसान की मौत, 4 पशुओं की भी गयी जान

0
लातेहार में वज्रपात से किसान की मौत, 4 पशुओं की भी गयी जान
लातेहार में वज्रपात से हुई किसान की मौत.

Lightning Kills Farmer: लातेहार जिले में वज्रपात से एक किसान की मौत हो गयी, तो 4 पशुओं की भी मौत हो गयी. दोनों घटना शुक्रवार की शाम को हुई. बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत राजगुरु पहाड़ी के समीप देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से किसान राजगुरु गांव निवासी गणेश गंझू उर्फ बिजली गंझू (42) पिता कैइल गंझू की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि गणेश गंझू अपने मवेशियों को चराने के लिए पहाड़ के समीप गया था. देर शाम अन्य चरवाहों व खुखड़ी चुनने वालों ने वज्रपात में गणेश के चपेट में आने व गंभीर होने की सूचना दी.

अचेत पड़ा मिला गणेश

सूचना के बाद तत्काल परिजन और अन्य ग्रामीण पहाड़ी के समीप पहुंचे. देखा कि गणेश अचेत पड़ा है. उसे उठाकर घर लाये. यहां लोगों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है. मामले की जानकारी थाना प्रभारी रंजन पासवान को दी गयी. शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 2 पुत्र व एक पुत्री हैं.

चंदवा में 4 पशुओं की मौत, आधा दर्जन घायल

उधर, चंदवा प्रखंड के डुमारो पंचायत अंतर्गत उरांवटोली के छाताबर जंगल में शुक्रवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से 4 पशुओं की मौत हो गयी. इनमें भंवरा गंझू व कृष्णा गंझू की एक-एक बकरी और आनंद उरांव के दो बकरा-बकरी शामिल हैं. इसी घटना में करीब आधा दर्जन बकरा-बकरी घायल हो गये. हालांकि, इस दौरान चरवाहों की जान बाल-बाल बच गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पशुपालकों ने की मुआवजे की मांग

पशुपालकों ने बताया कि वे लोग शुक्रवार की शाम पशुओं को लेकर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गये. पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है. इस बार प्रखंड में भारी बारिश के बीच वज्रपात से काफी नुकसान हुआ है. ग्रामीणों की भी जान गयी है. कई पशुओं की मौत हो गयी है.

इसे भी पढ़ें

13, 14, 15, 16, 17 और 18 सितंबर तक झारखंड में गरज-चमक के साथ वर्षा- वज्रपात की आशंका, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड में सक्रिय हुआ मानसून, झमाझम बारिश के बावजूद रांची में बढ़ा तापमान, IMD के 2-2 येलो अलर्ट जारी

Previous article Dhanbad News :नेशनल लोक अदालत में तीन लाख 69 हजार 322 विवादों का हुआ निबटारा
Next article Dhanbad News : महुदा में दो दिवसीय फुटबॉल शुरू, एमएस क्लब जीता
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel