[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार लातेहार में सड़क दुर्घटना में दो युवकाें की मौत

लातेहार में सड़क दुर्घटना में दो युवकाें की मौत

0
लातेहार में सड़क दुर्घटना में दो युवकाें की मौत

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के ओरेया पुलिस पिकेट के समीप शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. घटना पुलिस पिकेट से थोड़ी दूर की है. जहां एक कार (जेएच03एडब्लयू-6472) और बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृत युवकों की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के रूद मूर्तिया गांव के सुरेंद्र लोहरा तथा बिरेंद्र लोहरा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार कार सरयू की ओर से लातेहार आ रही थी. जबकि बाइक सवार दोनों युवक कार्य करने के लिए लातेहार से सरयू की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ओरेया पुलिस पिकेट के पास एक मोड़ पर दोनों की सीधी टक्कर हो गयी. जिससे कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से फरार हो गये. टक्कर इतना भीषण था कि एक युवक कार के नीचे आ गया था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel