[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार लातेहार के नवादा गांव में छह घंटे से सड़क जाम, डीवीसी के कोयले की ढुलाई का विरोध कर रहे ग्रामीण 

लातेहार के नवादा गांव में छह घंटे से सड़क जाम, डीवीसी के कोयले की ढुलाई का विरोध कर रहे ग्रामीण 

0
लातेहार के नवादा गांव में छह घंटे से सड़क जाम, डीवीसी के कोयले की ढुलाई का विरोध कर रहे ग्रामीण 
वाहनों की कतार

लातेहार से चंद्र प्रकाश सिंह की रिपोर्ट

Latehar News: लातेहार प्रखंड के तुबेद गांव में डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोल माइंस से निकलने वाले कोयले लदे हाइवा के परिचालन को लेकर नवादा गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने सुबह करीब 7 बजे से सड़क पर बैठकर हाइवा परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया है. ग्रामीणों के आंदोलन के कारण माइंस से निकलने वाले करीब 200 से अधिक हाइवा की लंबी कतार लग गई. 

सड़क जाम होने से यातायात बाधित 

दोनों ओर सड़क जाम होने से आवागमन भी प्रभावित हो गया, जबकि कंपनी की माइंस से कोयला परिवहन का कार्य भी बंद हो गया. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि डीवीसी प्रबंधन के साथ कई दौर की वार्ता में यह सहमति बनी थी कि नवादा रोड से कोयला ढुलाई नहीं की जाएगी. इसके बावजूद कंपनी मनमाने तरीके से इसी मार्ग से हाइवा परिचालन कर रही है. 

धूल और खराब सड़क से बढ़ी परेशानी 

ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़क जर्जर हो रही है और कोयला लदे वाहनों से उड़ने वाले धूलकणों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण चंदन कुमार जायसवाल ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन से कई बार बातचीत की गई, लेकिन ग्रामीणों के हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया. उन्होंने कहा कि जब तक इस मार्ग से हाइवा परिचालन बंद नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वहीं जयप्रकाश भगत ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम लोग जेल जाने को भी तैयार हैं, लेकिन अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे. फिलहाल ग्रामीणों के आंदोलन के कारण इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और कोयला परिवहन पूरी तरह बाधित है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: मंईयां सम्मान योजना सत्यापन में पैसे वसूली का मामला, आंगनबाड़ी सेविका को हटाया गया

यह भी पढ़ें: गढ़वा: प्रधानमंत्री आवास का पैसा लेकर घर नहीं बनाने वाले दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Previous article ईंट फैक्ट्री के पास छापेमारी, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त
Next article छूटे परिवार तो अधूरी रह जाएगी विकास की प्लानिंग, गढ़वा के 16 प्रखंडों में ‘पीवीटीजी  एंटाइटलमेंट सर्वे’ तेज
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel