[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार लातेहार के नवादा गांव में डीवीसी के कोयले की ढुलाई का विरोध दूसरे दिन भी जारी

लातेहार के नवादा गांव में डीवीसी के कोयले की ढुलाई का विरोध दूसरे दिन भी जारी

0
लातेहार के नवादा गांव में डीवीसी के कोयले की ढुलाई का विरोध दूसरे दिन भी जारी

लातेहार से चंद्र प्रकाश सिंह की रिपोर्ट

Latehar News: झारखंड के लातेहार के तुबेद गांव में डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोल माइंस से निकलने वाले कोयला लदे हाइवा वाहनों के परिचालन को लेकर नवादा गांव के ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी रोक दिया है. ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह करीब 7 बजे से सड़क पर बैठकर हाइवा परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया. ग्रामीणों के आंदोलन के कारण माइंस से निकलने वाले करीब 200 से अधिक हाइवा वाहनों की लंबी कतार लग गई. दोनों ओर सड़क जाम होने से आवागमन भी प्रभावित हो गया.  

समझौते के बावजूद भी हो रही ढुलाई 

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि डीवीसी प्रबंधन के साथ कई दौर की वार्ता में यह सहमति बनी थी कि नवादा रोड से कोयला ढुलाई नहीं की जाएगी. इसके बावजूद कंपनी मनमाने तरीके से इसी मार्ग से हाइवा परिचालन कर रही है. ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़क जर्जर हो रही है और कोयला लदे वाहनों से उड़ने वाले धूलकणों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

कोयला परिवहन ठप

फिलहाल ग्रामीणों के आंदोलन के कारण इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और कोयला परिवहन पूरी तरह बाधित है. हेरहंज थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया और कंपनी के प्रतिनिधि ग्रामीणों को समझा रहे है लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें: पिनराई विजयन पर ED की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड में वामदलों का देशव्यापी आंदोलन, 29 मई से प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

Previous article बक्सर में आंधी-बारिश का असर, ब्रह्मपुर-नैनीजोर मार्ग पर पेड़ गिरने से जाम; घंटो ठप रहा यातायात
Next article सुप्रीम कोर्ट से विनेश फोगाट को मिली बड़ी राहत, एशियन गेम्स के लिए दे सकेंगी ट्रायल
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel