[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार लातेहार डीसी ने आठ प्रखंड समन्वयकों का किया तबादला

लातेहार डीसी ने आठ प्रखंड समन्वयकों का किया तबादला

0
लातेहार डीसी ने आठ प्रखंड समन्वयकों का किया तबादला

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार ने कार्यहित और प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के आठ प्रखंड समन्वयकों का स्थानांतरण व पदस्थापन किया है. जारी आदेश के तहत मंजीत कुमार सिंह को बरवाडीह से बालूमाथ (बारियातू का अतिरिक्त प्रभार), उदय कुमार गुप्ता को महुआडांड़ से चंदवा और जीतेंद्र कुमार राम को हेरहंज से महुआडांड़ भेजा गया है. वहीं, पंकज कुमार पांडेय को बारियातू से बरवाडीह (गारू का अतिरिक्त प्रभार), वकील उरांव को बालूमाथ से लातेहार (सरयू का अतिरिक्त प्रभार), रितेश कुमार को चंदवा से मनिका, सुमन कुमारी को जिला पंचायत कार्यालय लातेहार तथा कुमारी शिल्पा सेन को मनिका से हेरहंज प्रखंड में स्थानांतरित किया गया है. उपायुक्त ने सभी को 24 घंटे के भीतर नव पदस्थापित जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया है. बूथ कमेटी गठन व बीएलए प्रशिक्षण को लेकर झामुमो की बैठक बालूमाथ़ झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर आयोजित की गयी. इसमें मुख्य रूप से बूथ कमेटियों के गठन के लिए बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) चयन प्रक्रिया की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी. बैठक में बताया गया कि छह जून को लातेहार मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय का आगमन है, जहां नवचयनित बीएलए और उनके सहयोगियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस दौरान सभी पंचायत अध्यक्षों व सचिवों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी. कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया, ताकि वैध मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकें और फर्जी नामों को हटवाया जा सके. बैठक में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना उरांव, जिला संयुक्त सचिव ऐश्वर्य उरांव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव अबुल भाई, कपिलदेव उरांव, मो सरफराज अंसारी, मो अतीक अंसारी, रमेल उरांव, रविंद्र उरांव, फूलमनी देवी, सुनील उरांव, सुरेश कुमार, अंजनी देवी, सीता उरांव, त्रिवेणी साव, बाबूलाल भगत, धनंजय गंझू, निर्मल उरांव और संदीप साव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel