[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार Latehar: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार के ब्राउन शुगर के साथ एक नाबालिक समेत 6 गिरफ्तार

Latehar: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार के ब्राउन शुगर के साथ एक नाबालिक समेत 6 गिरफ्तार

0
Latehar: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार के ब्राउन शुगर के साथ एक नाबालिक समेत 6 गिरफ्तार
जानकारी देते एसडीपीओ

Latehar: लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में लातेहार पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक नाबालिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया. गिरफ्तार आरोपियों में सोनू सिंह उर्फ भगत, रितेश सिंह (दोनों इचाक, लातेहार) वहीं, छत्तीस सिंह ( करमाही जालिम), तवासीर खान और फैजान खान (पतरातू, लातेहार) शामिल हैं.

मोटरसाइकिल और स्कूटी भी बरामद

गिरफ्तार सभी की उम्र 19 से 23 वर्ष के बीच है. पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग 29 पुड़िया में कुल 5.73 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. इसके अलावा दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, 14,140 रुपये नकद और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लगभग 30 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है. इसकी जानकारी एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने सदर थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर दी.

नशे के कारोबार की लगातार मिल रही थी शिकायत

उन्होंने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि लातेहार में नशे का कारोबार सक्रिय है और कई युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं. सूचना के आधार पर गुरुवार सुबह एक विशेष टीम गठित की गई. रिचूघुटा की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल एवं स्कूटी सवार युवकों को मोंगर मोड़ के पास रोककर तलाशी ली गई, जहां से 29 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई. एसडीपीओ ने कहा कि नशे के कारोबार को समाप्त करना पुलिस की प्राथमिकता है.

छापेमारी में ये थे शामिल

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कहीं भी नशे के कारोबार की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, पुलिस अवर निरीक्षक विक्रांत उपाध्याय, राहुल सिन्हा, रमाकांत गुप्ता, संतोष कुमार, एएसआई अरविंद तिवारी समेत थाना के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें…

लातेहार के नवादा गांव में छह घंटे से सड़क जाम, डीवीसी के कोयले की ढुलाई का विरोध कर रहे ग्रामीण

जनगणना कार्य की समीक्षा, 10 जून तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel