[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार लातेहार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सामान जब्त

लातेहार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सामान जब्त

0
लातेहार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सामान जब्त

लातेहार. सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में अभियान चलाया. श्री रंजन ने धर्मपुर चौक से थाना चौक तथा चटनाही रोड तक सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाया. इस दौरान आवागमन बाधित करने वाले सड़कों पर रखे और बेचे जा रहे सामानों को जब्त किया गया. कार्यपालक पदाधिकारी ने दुकानदारों को भविष्य में सड़क किनारे सामान नहीं रखने की सख्त चेतावनी दी और कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जाम की स्थिति नहीं पैदा करने की अपील की. कहा, नियमों का उल्लंघन करने पर नगरपालिका अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी. मौके पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, रेवेन्यू इंस्पेक्टर, फील्ड सुपरवाइजर रणधीर कपूर व सेनेटरी सुपरवाइजर समेत कई जवान शामिल थे. योग दिवस पर पतंजलि का सात दिवसीय योगाभ्यास अभियान

लातेहार. शहर के श्रीराम वाटिका होटल में पतंजलि योगपीठ, भारत स्वाभिमान एवं महिला योग समिति की संयुक्त बैठक हुई. मौके पर राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत के लिए गौरव का विषय है. योग से शरीर, मन और आत्मा स्वस्थ रहते हैं तथा रोगों से मुक्ति मिलती है. उन्होंने घोषणा की कि पतंजलि झारखंड के सभी जिला, प्रखंड और पंचायत मुख्यालयों में योग दिवस मनायेगी. इससे पूर्व सात दिवसीय विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम चलाया जायेगा, ताकि लोग विधियों से परिचित होकर 21 जून को सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हो सकें. जिला प्रभारी रणविजय नाथ शाहदेव ने कहा कि जिले में योग दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. जितेंद्र कुमार सिंह ने पतंजलि के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सहयोग की अपील की. मौके पर दुल्हन भगत, सत्येंद्र सिंह, श्यामलाल गोस्वामी, घनश्याम, विपिन, मिथिलेश, गोपाल, शंकर, कृष्ण कुमार मिश्रा, अयोध्या, रामचंद्र, सुदर्शन, राम हरि, द्वारिका, संजय मुंडा, वीरेंद्र व नवीन कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel